Thursday, September 24, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

8वें वेतन आयोग के सामने PGI चंडीगढ़ के नर्सिंग अधिकारियों ने रखीं आठ मांगें*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
8वें वेतन आयोग के सामने PGI चंडीगढ़ के नर्सिंग अधिकारियों ने रखीं आठ मांगें*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने 8वें वेतन आयोग के सदस्यों से बैठक कर नर्सिंग अधिकारियों के वेतन, भत्तों और सुविधाओं से जुड़ी आठ प्रमुख मांगें रखीं। एसोसिएशन ने नर्सिंग अधिकारियों के लिए लेवल-10 एंट्री पे, नाइट ड्यूटी भत्ता और जोखिम एवं कठिनाई भत्ता लागू करने की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टर्म इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा देने की मांग भी उठाई। एसोसिएशन ने ट्राइसिटी की संयुक्त आबादी को आधार बनाकर चंडीगढ़ को ए-1 शहर की श्रेणी में शामिल करने की मांग की, ताकि कर्मचारियों को एचआरए और परिवहन भत्ते का उचित लाभ मिल सके। नर्सिंग, ड्रेस और विशेष भत्ते को तीन गुना करने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा योग्यता भत्ते के तहत दो गैर-अवशोषणीय वेतन वृद्धि जारी रखने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई। एसोसिएशन के अनुसार आयोग के सदस्यों ने मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक विचार का भरोसा दिया। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि आयोग की अंतिम रिपोर्ट में नर्सिंग कर्मियों की मांगों को उचित स्थान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!