करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के पूर्व मंत्री के घर तथा ऑफिस पर ED की रेड / गुरुग्राम में 4 प्रोजेक्ट्स में 248 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व मंत्री के घर तथा ऑफिस पर ED की रेड / गुरुग्राम में 4 प्रोजेक्ट्स में 248 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुरुग्राम/चंडीगढ़ ;- हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। ईडी की यह रेड रियल एस्टेट कंपनी वाटिका की ओर से की गई कथित हेराफेरी को लेकर की जा रही है।
मामला वाटिका कंपनी के गुरुग्राम के चार प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है, जिसमें 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ जमा कराए गए। उन्हें समय पर कब्जा, पक्का रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड पूरा करने का भरोसा दिया गया था। लेकिन आज तक न तो कब्जा दिया गया और न ही सेल डीड पूरी की गई। इसी मामले में ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन जगहों पर छापेमारी की है। इनमें उनका घर, फार्महाउस और ऑफिस शामिल है। आरोप है कि डायवर्ट किए गए फंड को बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया था।
ईडी की रेड से जुड़ी ये अहम बातें…
*फंड ट्रेल पर है ED की पूरी नजर*
ED अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी इस मामले में फंड की मूवमेंट को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है, ताकि ये साफ हो सके कि निवेशकों से जुटाया गया पैसा आखिरकार कहां-कहां गया। कांडा के आवास, फार्महाउस और ऑफिस पर हुई तलाशी को इसी बड़ी जांच का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें एजेंसी पूरे मनी ट्रेल को खंगालने में जुटी है।
मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच जारी : जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि निवेशकों से जुटाए गए 248.46 करोड़ रुपये को किन-किन शेल कंपनियों या राजनीतिक व व्यावसायिक संस्थाओं में डायवर्ट (शेल खातों में ट्रांसफर) किया गया है। छापेमारी के दौरान ED की टीमों ने वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज, बैंक खाते और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि इस सबूतों के आधार पर जल्द ही संबंधित पक्षों को पूछताछ के लिए समन जारी किए जा सकते हैं।
*2023 में भी पड़ चुकी घर-ऑफिस पर रेड*
यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी सिरसा से पूर्व विधायक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी हुई थी। अगस्त 2023 में ईडी की टीमों ने 21 घंटे तक उनकी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाले थे। ईडी के अधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित उनके घर और एमडीएलआर एयरलाइंस के कार्यालय में एक साथ कार्रवाई शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!