Tuesday, September 15, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

एफआईआर होने पर प्रोबेशन में नौकरी खत्म / हाइकोर्ट ने अपील का अधिकार देते हुए कहा / कर्मचारी को बात रखने का मिलना चाहिए अवसर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
एफआईआर होने पर प्रोबेशन में नौकरी खत्म / हाइकोर्ट ने अपील का अधिकार देते हुए कहा / कर्मचारी को बात रखने का मिलना चाहिए अवसर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रोबेशन अवधि में नौकरी से हटाए गए जसपाल सिंह को राहत देते हुए उसे सेवा समाप्ति के खिलाफ विभाग में अपील करने की अनुमति दी है। जसपाल की सेवाएं एफआईआर दर्ज होने के बाद खत्म की गई थीं। अदालत ने कहा कि केवल प्रोबेशन पर होने के आधार पर कर्मचारी को अपील के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जसपाल ने 22 जुलाई 2026 के सेवा समाप्ति आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। नियुक्ति पत्र में शर्त थी कि चरित्र और पुराने रिकॉर्ड की जांच में कोई शिकायत मिलने पर बिना नोटिस सेवा समाप्त की जा सकती है। विभाग ने इसी आधार पर कार्रवाई की थी।
*नियुक्ति पत्र में नियम लागू होने की स्पष्ट शर्त*
राज्य सरकार ने कहा कि पंजाब सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम 1970 जसपाल पर लागू नहीं होते। हाईकोर्ट ने यह दलील नहीं मानी। अदालत ने पाया कि नियुक्ति पत्र की शर्त संख्या 14 में इन नियमों समेत संबंधित सेवा नियम लागू होने की बात स्पष्ट है। हाईकोर्ट ने कहा कि सेवा समाप्ति का कर्मचारी की सेवा शर्तों पर गंभीर असर पड़ता है इसलिए उसे प्रभावी अपील का रास्ता मिलना चाहिए। अदालत ने जसपाल को आदेश की प्रमाणित प्रति मिलने के 15 दिन में विभागीय अपील दाखिल करने की अनुमति दी है। अपीलीय अधिकारी को चार महीने में गुण-दोष के आधार पर फैसला करने और कर्मचारी या उसके अधिकृत प्रतिनिधि को सुनवाई का उचित अवसर देने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!