30 सितंबर को रिटायर्ड होने वाले हरियाणा सीएम के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को मिल सकती है एक्सटेंशन!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,
30 सितंबर को रिटायर्ड होने वाले हरियाणा सीएम के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को मिल सकती है एक्सटेंशन!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पिछले लंबे समय से हरियाणा सिविल सचिवालय तथा अफसरशाही में जोरो से चर्चा है कि सीएम नायब सैनी के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को एक वर्ष की एक्सटेंशन मिलेगी! ऐसी भी चर्चा है कि गुप्ता को सेवा विस्तार देने के लिए हरियाणा सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा हुआ है। यदि नायब सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है तो गुप्ता को एक्सटेंशन जरूर मिलेगी।क्योंकि नायब सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने मुख्य सचिव को भी दो बार एक्सटेंशन दी है। इसलिए प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को भी एक्सटेंशन मिलना स्वभाविक सा लगता है। यदि 1992 बैच के आईएएस अरुण गुप्ता को एक्टेंशन मिलती है तो आने वाले समय मे हरियाणा की अफसरशाही में कई तरह के नए समीकरण स्थापित होंगे।

