*चंडीगढ़ में स्कूली बच्चों ने ली नशे के खिलाफ शपथ / प्रशासक कटारिया ने दिखाई हरी झंडी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*चंडीगढ़ में स्कूली बच्चों ने ली नशे के खिलाफ शपथ / प्रशासक कटारिया ने दिखाई हरी झंडी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- सुखना लेक पर शुक्रवार को नशे के विरुद्ध एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों से आए सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ नारे लगाए, जिससे माहौल में जोश भर गया। यह आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन की नशा मुक्त समाज बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राज्यपाल कटारिया ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन-शैली अपनाने का आह्वान किया।

