Friday, September 4, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पीजीआई में नौकरी के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत मिलने पर / आउटसोर्स कर्मी की तैनाती पर रोक!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
पीजीआई में नौकरी के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत मिलने पर / आउटसोर्स कर्मी की तैनाती पर रोक!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पीजीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत के बाद आउटसोर्स कर्मचारी विक्रमजीत सिंह की संस्थान में तैनाती पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीजीआई के जनरल ब्रांच ने सिक्योर गार्ड सिक्योरिटी एंड मैनपावर सर्विसेज को पत्र भेजकर उसे तत्काल प्रभाव से किसी भी ड्यूटी या काम पर तैनात नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
पीजीआई के पत्र के अनुसार, विक्रमजीत सिंह हाउसकीपिंग कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे। उनके खिलाफ एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर के मेडिकल रिकॉर्ड विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों से पैसे मांगने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत में यह भी कहा गया कि उन्होंने खुद को पीजीआई अधिकारियों की ओर से काम करने वाला व्यक्ति बताया।
संस्थान के मुताबिक, मामले में कर्मचारी की ओर से लिखित रूप से अपनी गलती स्वीकार करने की बात सामने आई है। पीजीआई ने इलेक्ट्रॉनिक बातचीत के आधार पर भी मामले की पुष्टि होने का उल्लेख किया है। संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि विक्रमजीत सिंह को अगले आदेश तक पीजीआई में किसी भी काम पर तैनात न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!