*31 अगस्त से पंजाब दौरे पर होंगे भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया का दौरा*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*31 अगस्त से पंजाब दौरे पर होंगे भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया का दौरा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया 31 अगस्त से 2 सितंबर तक पंजाब का दौरा करेंगे। पुनिया प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक कर पार्टी के कामकाज की समीक्षा करेंगे। पुनिया का दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भाजपा पंजाब में अपने को मजबूत करने की कवायद में जुटी है। भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि डा पूनिया के दौरे की शुरुआत 31 अगस्त को चंडीगढ़ से होगी। वह सेक्टर 37-ए स्थित भाजपा पंजाब कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रदेश सोशल मीडिया, आईटी और मीडिया टीम के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। दिन के अंत में प्रदेश कोर कमेटी के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक होगी।

