पूर्व MLA बाजीगर की मां को दी गई पंचायती जमीन की बोली रद/ जांच के आदेश जारी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व MLA बाजीगर की मां को दी गई पंचायती जमीन की बोली रद/ जांच के आदेश जारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कैथल ;- गुहला चीका से पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर की मां के नाम लीज पर ली गई पंचायती भूमि की बोली को गुहला एसडीएम कोर्ट ने रद कर दिया है। गांव भूना में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर की माता के नाम साढ़े दस एकड़ जमीन लीज पर ली गई थी। शुरुआत से ही ग्रामीण आरोप लगा रहे थे कि फर्जी तरीके से लीज की रसीद काटी गई है। गुरमीत राम ने गुहला एसडीएम की कोर्ट में डाली याचिका में आरोप लगाए थे कि जुलाई माह की एक तारीख को भरवारी देवी के नाम ग्राम पंचायत भूना की साढ़े दस एकड़ जमीन की लीज की रसीद गलत तरीके से काटी गई है। बोली से पहले गांव में कोई मुनादी नहीं करवाई गई। गुरमीत राम ने गुहला एसडीएम की कोर्ट में डाली याचिका में आरोप लगाए थे कि जुलाई माह की एक तारीख को भरवारी देवी के नाम ग्राम पंचायत भूना की साढ़े दस एकड़ जमीन की लीज की रसीद गलत तरीके से काटी गई है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसडीएम कोर्ट ने भुना गांव में भरवारी देवी के नाम काटी गई साढ़े दस एकड़ जमीन की बोली को रद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व विधायक ने अपने प्रभाव में गलत तरीके से जमीन की लीज अपनी मां के नाम करवा ली थी, लेकिन एसडीएम की कोर्ट ने निष्पक्ष फैसला दिया है। ग्रामीण इस फैसले का स्वागत करते हैं।

