करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र चुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरू / हॉस्टलों औऱ कालेजो में दिखा चुनावी माहौल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र चुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरू / हॉस्टलों औऱ कालेजो में दिखा चुनावी माहौल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र चुनाव के एलान के साथ ही चुनावी माहौल गरमाने लगा है। विश्वविद्यालय ने 31 अगस्त को चुनाव घोषित किए हैं।
उम्मीदवारों और समर्थकों की गतिविधियां बढ़ने के साथ कैंपस और आसपास के कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पीयू समेत डीएवी और एसडी कॉलेज के बाहर थार और अन्य एसयूवी गाड़ियों का क्रेज दिखाई दे रहा है। कई गाड़ियों पर उम्मीदवारों के स्टिकर लगे हैं और काफिलों के जरिए शक्ति प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसी बीच पुलिस ने कैंपस और कॉलेजों के आसपास नाकेबंदी बढ़ा दी है। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पीयू में चेकिंग के दौरान कुछ वाहनों से डंडे, हॉकी, बेसबॉल बैट और दरांतियां मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और बढ़ा दी है। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के सामने सुरक्षा के मद्देनजर नाका लगाया गया है। यहां आम गाड़ियों की आवाजाही रोककर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा कर्मी संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रख रहे हैं। चुनाव के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए कैंपस के संवेदनशील स्थानों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पीयू छात्र चुनावों में इस बार थार और अन्य महंगी गाड़ियों का क्रेज खास तौर पर नजर आ रहा है। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के काफिलों में बड़ी संख्या में एसयूवी दिखाई दे रही हैं। गाड़ियों पर लगे चुनावी स्टिकर और काफिलों के जरिए उम्मीदवारों की ताकत दिखाने की कोशिश की जा रही है। इसी वजह से पुलिस वाहनों की जांच को लेकर ज्यादा सतर्क है।
एसडी कॉलेज में छात्र चुनाव प्रचार का एक अलग रंग भी देखने को मिल रहा है। यहां एक उम्मीदवार की ओर से विद्यार्थियों को हैंड फैन बांटे जाने की चर्चा है। इसके अलावा 15 अगस्त को मिठाई भी बांटी गई। गर्मी के बीच हैंड फैन बांटने को विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने और प्रचार की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पीयू और आसपास के कॉलेजों में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा पर फोकस बढ़ा दिया है। कोशिश है कि प्रचार शांतिपूर्ण ढंग से हो और किसी तरह की हिंसक या विवादित स्थिति पैदा न हो।
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव की घोषणा के साथ छात्र संगठन हॉस्टलों में विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाने में जुट गए हैं। हॉस्टल के कॉमन रूम, कमरों और मेस में छात्र संगठनों की बैठकें हो रही हैं। इनमें संगठन अपनी विचारधारा और चुनावी मुद्दों पर चर्चा करने के साथ विद्यार्थियों की समस्याएं और अपेक्षाएं भी जान रहे हैं। इस बार संगठनों का खास फोकस जेनजी वोटरों पर है। नए विद्यार्थी पुराने राजनीतिक समीकरणों से अलग अपनी राय खुलकर रख रहे हैं। कई छात्र केवल समर्थक बनने के बजाय संगठनों की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। छात्र संगठनों को इन बैठकों से घोषणापत्र और चुनावी रणनीति तैयार करने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!