27अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र / रणनीति बनाने में जुटे विपक्षी दल*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
27अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र / रणनीति बनाने में जुटे विपक्षी दल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र पर राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने मुहर लगा दी है। मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू करने को लेकर विधानसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
27 अगस्त को वीरवार है। पहले दिन की कार्यवाही के बाद सदन को स्थगित कर दिया जाएगा। इसके बाद 28 अगस्त को रक्षा बंधन है। 29 व 30 अगस्त को शनिवार व रविवार के चलते अवकाश होगा। माना जा रहा है कि 27 के बाद सदन की कार्यवाही 31 अगस्त सोमवार को शुरू होगी। एक सितंबर को सदन की कार्यवाही का अंतिम दिन हो सकता है। इस ड्राफ्ट पर बिजनेस सलाहकार समिति की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बीच राजनीतिक दलों ने भी सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। विपक्षी दल कांग्रेस ने 20 अगस्त को चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुला ली है। कांग्रेस पहले से ही सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विभिन्न मुद्दों पर श्वेत पत्र जारी कर सकती है और सदन के भीतर इन्हीं मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जा सकता है। कांग्रेस इस सत्र के दौरान हरियाणा कौशल रोजगार निगम का मुद्दा जोर शोर से उठाएगी। बैंक घोटाले को लेकर काम रोको प्रस्ताव लाने जा रही कांग्रेस ने बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, जलभराव, निजी बिजली कंपनियों को लाइसेंस सहित जनहित के अन्य मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने की तैयारी की हुई है। इस बीच इनेलो ने कर्मचारियों तथा कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव देने की तैयारी कर ली है। दूसरी तरफ भाजपा भी आने वाले दिनों में बैठक करके विपक्ष के सवालों पर पलटवार के लिए अपनी रणनीति बनाएगी।

