Saturday, August 15, 2026
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापानीपतहरियाणा

हांसी के पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने खुद घायल होकर भी 15 अगस्त के कार्यक्रम को निर्विघ्न पूरा करवाया*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हांसी के पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने खुद घायल होकर भी 15 अगस्त के कार्यक्रम को निर्विघ्न पूरा करवाया*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हांसी ;- ग्रामीणों के भारी विरोध-प्रदर्शन और तनावपूर्ण माहौल के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। एक ओर जहां कार्यक्रम स्थल के बाहर सुरक्षा बल और प्रदर्शनकारी आमने-सामने रहे, वहीं दूसरी ओर CM सैनी ने तय कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। पुलिस ने कई लोगों को कार्यक्रम में एंट्री नहीं दी। वहीं, शनिवार सुबह प्रदर्शन में ग्रामीण और कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आज तीज का पवित्र त्योहार भी है, मैं इस अवसर पर भी आप सभी को बधाई देता हूं। उन्होंने सीमाओं पर देश की रक्षा में मुस्तैद जवानों के प्रति आभार जताते हुए विशेष रूप से उन्हें नमन किया।
देशभक्ति के माहौल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। हर घर, हर गली-चौराहे और हर मोहल्ले में तिरंगा लहरा रहा है। इस बार यह अभियान हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को समर्पित किया गया है, जिसकी रचना के 150 साल पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक गीत ने देश को गुलामी की बेड़ियां तोड़ने का साहस और ताकत दी थी।
*विरोध-प्रदर्शन के बीच हुआ कार्यक्रम*
गौरतलब है कि ध्वजारोहण समारोह से ठीक पहले स्थानीय ग्रामीणों ने जीवन कुंडू हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत भी हुई। कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल भी हुए। घायलों में पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस नाकाबंदी और बैरिकेड्स तोड़कर कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ने की कोशिश की, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। भारी पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!