करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने कहा पत्रकारों के हितों के लिए सरकार उठा रही अनेक कदम/ ग्राउंड लेवल पर रिपोर्टिंग कर सच्चाई को सामने लाएं पत्रकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने कहा पत्रकारों के हितों के लिए सरकार उठा रही अनेक कदम/ ग्राउंड लेवल पर रिपोर्टिंग कर सच्चाई को सामने लाएं पत्रकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नारनौंद ;- प्रदेश सरकार पत्रकारों के कल्याण और उनके हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर अनेक नीतियां एवं योजनाएं लागू कर रही है। पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और सरकार पत्रकारों से जुड़े विषयों को गंभीरता से लेते हुए उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। यह बात मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने खेड़ी चोपटा स्थित वर्धमान प्लेस में हिंदुस्तान प्रेस क्लब, नारनौंद की ओर से आयोजित हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (ट्रेड रजिस्टर्ड) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
अशोक छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र पत्रकारों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा पत्रकारों के लिए 10 लाख रुपये तक के बीमा कवर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और इस संबंध में ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है।
*तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता पर दिया जोर*
अशोक छाबड़ा ने पत्रकारों का आह्वान किया कि वे ग्राउंड लेवल पर जाकर तथ्यों के आधार पर रिपोर्टिंग करें और सच्चाई को सामने लाएं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण है। किसी भी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसके तथ्यों की पूरी तरह जांच-पड़ताल की जानी चाहिए। पत्रकारों को अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं से बचते हुए निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और इस आईने में वही तस्वीर दिखाई देनी चाहिए, जो वास्तविकता पर आधारित हो। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करना और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाना भी है। पत्रकारों को निस्वार्थ भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

नारनौंद में एपीआरओ की नियुक्ति और मीडिया सेंटर की मांग
कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान प्रेस क्लब, नारनौंद की ओर से उपमंडल स्तर पर एपीआरओ की नियुक्ति तथा मीडिया सेंटर स्थापित करने की मांग रखी गई। इस पर अशोक छाबड़ा ने कहा कि पत्रकारों की इन मांगों को सरकार एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा तथा इनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
*पेंशन की आयु 55 वर्ष करने की मांग*
हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (ट्रेड रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी वशिष्ठ ने कहा कि सरकार पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने मांग रखी कि पत्रकारों के लिए पेंशन की निर्धारित आयु सीमा को 60 वर्ष से घटाकर 55 वर्ष किया जाए। साथ ही पत्रकारों की पेंशन बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने तथा कैशलेस इलाज की सुविधा की मांग को भी जल्द लागू करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं पार्षद राजबीर खेड़ी ने भी शिरकत की। उन्होंने पत्रकारों के हितों से जुड़ी मांगों का समर्थन करते हुए इन्हें जल्द पूरा करवाने की मांग रखी। इस अवसर पर आरपी वशिष्ठ, हरपाल गोल्डी, बंशीलाल बासनीवाल, संजय मलिक, सुनील मान, राजबीर खेड़ी, श्याम सुंदर, रमेश जांगड़ा, सज्जन सैनी, जयकुमार, घनश्याम जिंदल, दीपक गिरधर, रोहित पांचाल सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!