करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ को सौभ्य तथा विद्वान नेता के रूप में मिली पहचान /सक्रियता पर सरकार औऱ भाजपा आलाकमान की पैनी नजर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ को सौभ्य तथा विद्वान नेता के रूप में मिली पहचान /सक्रियता पर सरकार औऱ भाजपा आलाकमान की पैनी नजर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धनखड़ भाजपा संगठन में अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और जमीनी जुड़ाव के लिए लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं या यह कहे कि अपनी हर जिम्मेदारी को श्रेष्ठ योगदान दे रहे है। हरियाणा की राजनीति में किसान और ग्रामीण मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले धनखड़ लंबे समय से भाजपा संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
धनखड़ की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में रही है, जिन्होंने हरियाणा में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ किसानों और ग्रामीण समाज से जुड़े मुद्दों को केंद्र औऱ प्रदेश सरकार में प्रमुखता से उठाया। हरियाणा में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार में अनुभवी नेता ओमप्रकाश धनखड़ की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। धनखड़ का जमीनी संपर्क और संगठनात्मक अनुभव पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें अलग सम्मान औऱ पहचान देता है।
*हरियाणा की राजनीति में विशेष दर्जा*
ओमप्रकाश धनखड़ का राजनीतिक सफर भाजपा संगठन से लंबे जुड़ाव का उदाहरण रहा है। वे हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। आने वाले समय में हरियाणा की राजनीति और भाजपा संगठन में ओपी धनखड़ की भूमिका पर राजनीतिक लोगो औऱ विशेषज्ञों की नजर बनी रहेगी।
*मीडिया में सौभ्य नेता की छवि*
शुक्रवार को पंचकूला के एक होटल में अपनी बुक *”गिव योर बेस्ट”* को लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से रूबरू हुए। विशेष बात देखने को यह मिली की ओपी धनखड़ को मीडिया न केवल एक नेता के रूप में सिर्फ पसंद करता हैं, बल्कि उनको सौभ्य, संस्कारी तथा विद्वान व्यक्ति के तौर पर उनका सम्मान भी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!