Saturday, August 1, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*हरियाणा के ऊर्जावान CM नायब सैनी के बिगड़ेल अधिकारियों के कारण सरकार की लोकप्रियता में आ रही है गिरावट!*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा के ऊर्जावान CM नायब सैनी के बिगड़ेल अधिकारियों के कारण सरकार की लोकप्रियता में आ रही है गिरावट!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के हँसमुख, ऊर्जावान तथा दिनरात लोगो की सेवा करने वाले CM नायब सैनी के बिगड़ेल अधिकारी उनकी छवि के विपरीत काम कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीएम नायब सैनी कबीर कुटीर पर आए लोगो की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान करवाने के लिए बार बार आदेश देते हैं और लोगो को कहते हैं कि आपका जो भी उचित काम है वह हो जाएगा। ऐसे शब्द सुनकर प्रदेश के कोने- कोने से आए लोग खुश हो जाते हैं औऱ भाजपा सरकार के सीएम सैनी को दुआए भी देकर जाते हैं। मुख्यमंत्री आवास पर लगे हुए (OSD) अधिकारी सीएम के आदेशों को पूरा करवाने की जी भर कोशिश भी करते हैं। मगर बहुत से कार्यो में परिणाम *”ढाक के तीन पात”* होता है। इसका सीधा सा कारण है कि फील्ड में बैठे अफसरशाह मुख्यमंत्री के आदेशों को सीरियस नही लेते। इसी कारण पीड़ित दो- तीन बार सीएम से मिलने के बाद काम होने की आस छोड़ देता है। सीएम को दुआए देने वाले वही फरियादी फिर भाजपा सरकार औऱ सीएम को कोसने लग जाते है। ट्रांसफर मामले मे भी यही हाल है। हरियाणा सरकार के सभी अधिकारियों को पहले से ही आदेश जारी है कि मुख्यमंत्री की तरफ से जारी किसी भी तबादला आदेश को दो दिन की तय समय सीमा में करना होगा अगर आदेशो की पालना नही होगी तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी। इस आदेश का अधिकारियों पर कोई भी असर नही है। इसलिए फील्ड में बैठे अधिकारी सीएम की तरफ से जारी तबादला आदेशों को 20 दिनों तक बिना किसी कारण के घुमाते रहते है। जिससे कर्मचारी हताश औऱ परेशान हो जाता हैं।लेकिन नायब सरकार को बदमाम करने वाले ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही होती है। जिससे गैर जिम्मेदार अधिकारियों के हौंसले बढ़ जाते हैं। यही कारण है कि नायब सरकार की लोकप्रियता में दिन प्रतिदिन कमी आती जा रही हैं। यदि सीएम नायब सैनी अपनी ऊर्जावान तथा साफ सुथरी छवि को कायम रखना चाहते हैं तो उन्हें फील्ड में जमे हुए ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर लगाम लगानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!