Saturday, August 1, 2026
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापानीपतहरियाणा

चंडीगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल / अनेको अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल / अनेको अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (DANICS) के अधिकारी अमित कुमार के चंडीगढ़ प्रशासन से रिलीव होने के बाद प्रशासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह जिम्मेदारियां संबंधित अधिकारियों को उनके मौजूदा कार्यभार के अतिरिक्त दी गई हैं। आदेश के मुताबिक आईएएस अधिकारी डी. कार्तिकेयन को स्पेशल सेक्रेटरी (पर्सोनल) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एचसीएस अधिकारी राधिका सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी (होम) (जेल सहित), जॉइंट सेक्रेटरी (पर्यावरण एवं वन विभाग) तथा जॉइंट सेक्रेटरी (तकनीकी शिक्षा) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं डीसी (एफ एंड ए) राजीव तिवारी को जॉइंट सेक्रेटरी (कोऑर्डिनेशन/प्रोटोकॉल) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये सभी अतिरिक्त जिम्मेदारियां संबंधित अधिकारियों के मौजूदा दायित्वों के साथ प्रभावी रहेंगी।
*दिल्ली सरकार में नई जिम्मेदारी संभालेंगे अमित कुमार*
प्रशासन के एक अन्य आदेश के अनुसार गृह मंत्रालय के 9 जुलाई 2026 के निर्देशों के अनुपालन में दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (DANICS) के अधिकारी अमित कुमार को 31 जुलाई 2026 (अपराह्न) से चंडीगढ़ प्रशासन के दायित्वों से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें दिल्ली सरकार में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए रिलीव किया गया है। दोनों आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!