661 करोड़ के IDFC-AU बैंक मामला में एक और IAS पंकज अग्रवाल को CBI ने किया गिरफ्तार*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
661 करोड़ के IDFC-AU बैंक मामला में एक और IAS पंकज अग्रवाल को CBI ने किया गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंकज अग्रवाल हरियाणा कैडर के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मार्च, 2026 में उन्हें सिंचाई विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था। वह इससे पहले हरियाण के चीफ इलेक्ट्रोरल ऑफिसर भी रह चुके हैं। पंकज अग्रवाल इसके अलावा स्कूल शिक्षा और कृषि एंव किसान कल्याण विभागों के भी प्रिंसिपल सेक्रेटरी रह चुके हैं। पंकज अग्रवाल मूलरूप से झारखंड के धनबाद से रहने वाले हैं। हरियाणा में उन्होंने अपनी सिविल सेवा की शुरुआत गुरुग्राम (तब गुड़गांव) के असिस्टेंट कमिश्नर हिपा के तौर पर की थी। इसके वह करनाल, झज्जर, रोहतक में तैनात हुए। 2007 में पंकज अग्रवाल को कुरुक्षेत्र का डीसी लगाया गया था। इसके बाद वह सोनीपत के भी डीसी रहे। इसके बाद से वह चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों में ड्यूटी करके वर्तमान में प्रमुख सचिव सिंचाई के पद पर कार्यरत हैं।

