मोहाली निगम चुनाव में AAP को मिली बढ़त / कांग्रेस शिअद और भाजपा से बेहतर / दो निर्दलीयों ने पहराया परचम, अभी पूरी तस्वीर साफ होना बाकी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मोहाली निगम चुनाव में AAP को मिली बढ़त / कांग्रेस शिअद और भाजपा से बेहतर / दो निर्दलीयों ने पहराया परचम, अभी पूरी तस्वीर साफ होना बाकी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मोहाली ;- मोहाली नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। तीन बजे तक आए नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने मजबूत बढ़त बनाई हुई है। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक आप के 13, कांग्रेस के 3, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा का 1-1 प्रत्याशी जीत दर्ज करा चुका है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 1 से 25 तक सामने आए परिणामों में वार्ड नंबर 7 में शिअद को सफलता मिली। वार्ड नंबर 8 में आप ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी रहे। वार्ड नंबर 13 में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 26 से 50 तक के घोषित परिणामों में आप का दबदबा साफ तौर पर दिखाई दिया। वार्ड नंबर 26, 28, 29, 31, 32, 33, 34, 36, 38, 42, 43 और 50 में आप उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। कांग्रेस को वार्ड नंबर 27, 30 और 37 में सफलता मिली, जबकि वार्ड नंबर 35 में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। कई वार्डों के परिणाम अभी आना बाकी हैं और देर शाम तक पूरी तस्वीर साफ होने की संभावना है। मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। जीत की खबर मिलते ही समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। विधायक कुलवंत सिंह के बेटे और डॉ. सनी आहलूवालिया की जीत पर खूब जश्न मना। वार्ड-41 से भाजपा प्रत्याशी गुरप्रीत कौर ने जीत पर भी लड्डू बंटे। मोहाली नगर निगम चुनाव के इन परिणामों को राज्य की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली बढ़त ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा दिया है।

