जंतर-मंतर पर CJP समर्थको की भारी भीड़ जुटने की सम्भावना! / दिल्ली में पुलिस की भारी किलेबंदी / मोबाइल इंटरनेट बंद और मेट्रो स्टेशनों पर रहेगी पाबंदी!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जंतर-मंतर पर CJP समर्थको की भारी भीड़ जुटने की सम्भावना! / दिल्ली में पुलिस की भारी किलेबंदी / मोबाइल इंटरनेट बंद और मेट्रो स्टेशनों पर रहेगी पाबंदी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और
छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन आज जंतर-मंतर पर प्रस्तावित है।
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, इसके बावजूद कई लोग जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे हैं।प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें,
*ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और उनके खिलाफ, आपराधिक कार्रवाई, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को रोकना, जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करना, स्वतंत्र जांच और 2023 के चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून को रद करना*
*पुलिस ने लागू की धारा 163*
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस ने क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी है। हजारों पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है। दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है।
*दिल्ली मेट्रो के इतिहास में पहली बार एक साथ 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद!*
दिल्ली मेट्रो के इतिहास में पहली बार एक साथ 57 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार को स्थिति सामान्य होने तक बंद कर दिए गए हैं। सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन भी शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान आनंद विहार से मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेन सेवा तय समय पर परिचालित होती रहेंगी। दिल्ली पुलिस ने अब तक 200 लोगों को हिरासत में लिया है, जो आप, सीजेपी और वाम दल के सक्रिय समर्थक हैं।
*सैंकड़ों ट्रेनें निरस्त*
शुक्रवार को दोपहर दो बजे के बाद नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन व तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। शनिवार को भी सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक इन स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी। शनिवार को राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत सहित 224 से अधिक ट्रेनें निरस्त हो चुकी हैं। इसमें 179 लोकल ट्रेनें शामिल हैं।

