*सीएम नायब सैनी के अधिकारियों को सख्त निर्देश / समय पर हो शिकायतों हो समाधान*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*सीएम नायब सैनी के अधिकारियों को सख्त निर्देश / समय पर हो शिकायतों हो समाधान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविरों, जनसंवाद पोर्टल और एसएमजीटी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उन्होंने शिकायतों की मौजूदा स्थिति और उनके निपटारे को लेकर अधिकारियों के साथ गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा की दिशा में अहम कदम हैं। इनका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समय पर समाधान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया प्रभावी होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शिकायतों का निपटारा केवल कागजों में न हो, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से समाधान शिविरों की नियमित निगरानी की जा रही है। शिकायतों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ताकि समस्याओं के समाधान में होने वाली देरी को दूर किया जा सके।

