Friday, May 29, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

राणा ओबराय राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत/ कांग्रेस हाईकमान ने 5 नेताओं को बुलाया दिल्ली* ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, पंजाब भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुकि से कांग्रेस में भी एकदम बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब के शीर्ष 5 नेताओं को दिल्ली बुलाया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस में पंजाब प्रधान के बदलाव पर विचार विमर्श हो सकता है। इसके संकेत पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा ने दिए हैं। एक निजी चैनल से बातचीत में सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने मीटिंग बुलाई है। लेकिन, उसमें भाजपा की तरह नेतृत्व में बदलाव होगा या नहीं ये मीटिंग में जाकर ही पता चलेगा। ये नेता होंगे बैठक में शामिल बताया जा रहा है कि बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और डॉ. अमर सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा, राहुल गांधी, कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल व अन्य पार्टी गदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पनप रहा असंतोष बता दें, पार्टी के कुछ नेता मानते हैं कि राजा वड़िंग को हटाकर नए चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए, जबकि वड़िंग समर्थक कहते हैं कि 2027 चुनाव तक नेतृत्व बदलना नुकसानदायक होगा। इसके अलावा, कांग्रेस के भीतर यह बहस चल रही है कि 2027 विधानसभा चुनाव किसी एक चेहरे पर लड़ा जाए या सामूहिक नेतृत्व में। केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल कोई मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया है।

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत/ कांग्रेस हाईकमान ने 5 नेताओं को बुलाया दिल्ली*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुकि से कांग्रेस में भी एकदम बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब के शीर्ष 5 नेताओं को दिल्ली बुलाया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस में पंजाब प्रधान के बदलाव पर विचार विमर्श हो सकता है। इसके संकेत पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा ने दिए हैं। एक निजी चैनल से बातचीत में सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने मीटिंग बुलाई है। लेकिन, उसमें भाजपा की तरह नेतृत्व में बदलाव होगा या नहीं ये मीटिंग में जाकर ही पता चलेगा।
ये नेता होंगे बैठक में शामिल बताया जा रहा है कि बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और डॉ. अमर सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा, राहुल गांधी, कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल व अन्य पार्टी गदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पनप रहा असंतोष बता दें, पार्टी के कुछ नेता मानते हैं कि राजा वड़िंग को हटाकर नए चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए, जबकि वड़िंग समर्थक कहते हैं कि 2027 चुनाव तक नेतृत्व बदलना नुकसानदायक होगा। इसके अलावा, कांग्रेस के भीतर यह बहस चल रही है कि 2027 विधानसभा चुनाव किसी एक चेहरे पर लड़ा जाए या सामूहिक नेतृत्व में। केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल कोई मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!