*रामबिलास शर्मा ने कहा पीएम मोदी एक ऐसे करिश्माई नेता / जिसके कारण पूरे संसार में बज रहा है भारत का डंका*
*पुर्व मंत्री रामबिलास शर्मा एवं सम्पादक राणा ओबराय की खास बातचीत*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*रामबिलास शर्मा ने कहा पीएम मोदी एक ऐसे करिश्माई नेता / जिसके कारण पूरे संसार में बज रहा है भारत का डंका*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने सम्पादक राणा ओबराय से फोनवार्ता पर खास बातचीत में कहा कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है जो भी इस पर सवार होगा उसका अर्श से फर्श पर आना लाजमी है। पूर्व मंत्री रामबिलास ने कहा कांग्रेस के पास न कोई लक्ष्य है औऱ न ही कोई नेता हैं। इसलिए पूरे देश से कांग्रेस की सरकार एक के बाद एक करके गायब हो रही है। पूर्व मंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा वह एक ऐसे करिश्माई नेता है जिनके कारण पूरे संसार में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा जिस तरह से भाजपा ने बिहार औऱ पश्चिम बंगाल में जीत अर्ज की है उसी तरह यूपी और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावो में भी भाजपा जीत का डंका बजाएगी। उन्होंने सीएम नायब सैनी की तारीफ करते हुए कहा पंजाब के लोगो को हमारे नायब सैनी की पगड़ी ओरिजनल लगती है औऱ अच्छी भी लगती है। जबकि पंजाब के मौजूदा सीएम को पगड़ी कम जचती है। उन्होंने कहा मेरी भविष्यवाणी हमेशा सही होती हैं। इसलिए मैं दावे के साथ कह सकता हूं यूपी औऱ पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा जीत का इतिहास जरूर रचेगी।

