हरियाणा के मंत्रियों का साइकिल से कार्यालय आना मीडिया में छाए रहने का दिखावा अथवा देश प्रेम!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के मंत्रियों का साइकिल से कार्यालय आना मीडिया में छाए रहने का दिखावा अथवा देश प्रेम!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान का असर देखने को मिला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई मंत्री जहां अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर चुके हैं, वहीं सोमवार को कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा और कृष्ण कुमार बेदी तथा राज्य मंत्री गौरव गौतम साइकिल चलाकर मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए हरियाणा सचिवालय पहुंचे। सवाल यह उठता है की क्या हरियाणा के मंत्री रोजाना साइकिल से कार्यालय में आएंगे अथवा मीडिया में छाए रहने का दिखावा है।यदि यह देश प्रेम है तो इन मंत्रियों को हमेशा साइकिल से कार्यालय आना चाहिए। लेकिन ऐसा होगा नही क्योंकि यह नेता, मंत्री लोग सिर्फ दिखावा करते हैं कि हमने मोदी की बात मान ली है।!

