मिर्चपुर गांव में हुआ पूर्व वरिष्ठ IAS जयवीर सिंह आर्य का जबरदस्त स्वागत / आर्य ने गौशाला को दी 51 हजार की राशि*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मिर्चपुर गांव में हुआ पूर्व वरिष्ठ IAS जयवीर सिंह आर्य का जबरदस्त स्वागत / आर्य ने गौशाला को दी 51 हजार की राशि*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुरुग्राम ;- बहुत ही मिलनसार कर्तव्यनिष्ठ तथा बेहतरीन प्रशासक रहे हरियाणा कैडर के पूर्व वरिष्ठ IAS अधिकारी जयवीर सिंह आर्य के सम्मान में आज उनके पैतृक गांव मिर्चपुर में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में प्रशासन तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगो के पहुंचने के साथ अनेको आईएएस अधिकारी भी पहुंचे। कार्यक्रम में आए गणमान्य लोगों ने भाग लेकर पूर्व आईएएस जयबीर आर्य के कार्यकाल की सराहना की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके प्रशासनिक अनुभव, जनहित के प्रति समर्पण तथा उद्योग एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अंत मे जयबीर आर्य ने कार्यक्रम ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा मेरे सेवाकाल में जो भी गांव के लोग मेरे पास काम के लिए आये मैने उन सभी के कार्य को करने की पूरी कोशिश की थी। फिर भी किसी कारणवश किसी का काम नही हो सका हो तो मै उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ। इस अवसर उन्होंने गांव की गौशाला के लिए 51 हजार रुपये की राशि भी दान की थी।

