जयवीर सिंह आर्य आईएएस के सेवानिवृत होने पर उनके सम्मान में प्रदेश के अनेको स्थान समारोह हो रहे है आयोजित*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जयवीर सिंह आर्य आईएएस के सेवानिवृत होने पर उनके सम्मान में प्रदेश के अनेको स्थान समारोह हो रहे है आयोजित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुरुग्राम ;- हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जयवीर सिंह आर्य की सेवानिवृति पर प्रदेश के अनेक स्थानों पर उनके सम्मान में समारोह आयोजित किये जा रहे हैं। चंडीगढ़, हिसार के मिर्चपुर के बाद इसी कड़ी में अब प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) द्वारा शनिवार को उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत, प्रशासन तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर आर्य के कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जयवीर सिंह आर्य का पारंपरिक पटका पहनाकर तथा श्रीराम की भव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके प्रशासनिक अनुभव, जनहित के प्रति समर्पण तथा उद्योग एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। इस अवसर पर दीपक मैनी, डॉ. एसपी अग्रवाल, एडवोकेट आरएल शर्मा, डॉ. अंशुल ढींगरा तथा पीके गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए जयवीर सिंह आर्य ने कहा कि उन्हें अपने प्रशासनिक जीवन में जनता, उद्योग जगत और सहयोगी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि प्रशासन और उद्योगों के बीच सकारात्मक संवाद राज्य के विकास की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

