पानीपत के वार्ड-13 से शिखा पंचाल बनी निर्विरोध जिला पार्षद*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत के वार्ड-13 से शिखा पंचाल बनी निर्विरोध जिला पार्षद*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत ( राजेश ओबराय) ;- पानीपत जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 (बीसीए महिला आरक्षित) के उपचुनाव में गांव सनौली खुर्द की शिखा पांचाल निर्विरोध जिला पार्षद चुनी गई हैं। मंगलवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद एकमात्र उम्मीदवार बचने पर प्रशासन ने उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा की। इस उपलब्धि पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर देखने को मिली।

