सरकार द्वारा किये गए कड़े सुरक्षा प्रबन्धों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई HCS प्रारंभिक परीक्षा*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सरकार द्वारा किये गए कड़े सुरक्षा प्रबन्धों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई HCS प्रारंभिक परीक्षा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित HCS प्रारंभिक परीक्षा पंचकूला जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रदेशभर में 102 पदों के लिए
आयोजित इस परीक्षा हेतु 8 जिलों में 337 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से पंचकूला में 32 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए।
परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलमुक्त ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम तथा जैमर लगाए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।
पंचकूला पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए 350 पुलिस जवानों व अधिकारियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा क्राइम यूनिट्स व SWAT टीमों को भी संवेदनशील केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैद रखा गया था। पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त कर परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।
परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क, अनुशासित एवं जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंचकूला पुलिस निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनी रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
पंचकूला पुलिस की सतर्कता, मजबूत सुरक्षा प्रबंधों एवं प्रशासनिक समन्वय के चलते HCS प्रारंभिक परीक्षा जिले में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

