Saturday, March 7, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र का गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला / कीमतें कम नही हुई तो होगा आंदोलन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र का गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला / कीमतें कम नही हुई तो होगा आंदोलन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- केन्द्र सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में उछाल देकर विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा थमा दिया है। हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस औऱ इनेलो ने बड़ा आंदोलन करने की धमकी दी है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महंगाई से पहले ही परेशान आम जनता पर गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि ने दोहरी मार डाल दी है, जिससे लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई का सामना कर रही है। हर वर्ग के लोग इससे प्रभावित हैं, लेकिन अब रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले लोगों से 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब वह वादा लगभग खत्म हो चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीब परिवारों के लिए भी कई शर्तें लगा दी हैं। उनका कहना है कि अब कई गरीब परिवारों को भी सामान्य दर पर ही गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है, जिसकी कीमत करीब 950 रुपये तक पहुंच गई है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए रसोई चलाना मुश्किल होता जा रहा है। राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला अमेरिका के दबाव में लिया गया है। उनका कहना है कि अमेरिका भारत के कच्चे तेल की खरीद-फरोख्त में अनुचित हस्तक्षेप कर रहा है और केंद्र सरकार इस दबाव के आगे झुकती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को विदेशी दबाव के बजाय देश की जनता के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि रसोई गैस के दामों में जल्द कमी नहीं की गई, तो हरियाणा कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जनता के साथ मिलकर इस फैसले का विरोध करेंगे और सरकार को गैस सिलेंडर के दाम कम करने के लिए मजबूर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!