Friday, February 27, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कैथल MLA आदित्य ने हरियाणा सरकार की खिंचाई करते हुए कहा / HKRN पर लाखों रजिस्ट्रेशन / नौकरियां का नाममात्र दिखावा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कैथल MLA आदित्य ने हरियाणा सरकार की खिंचाई करते हुए कहा / HKRN पर लाखों रजिस्ट्रेशन / नौकरियां का नाममात्र दिखावा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- कैथल के कांग्रेस विधायक आदित्य सूरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 91 (दिनांक 22 फरवरी 2026) के माध्यम से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पोर्टल की कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और वास्तविक रोजगार प्रदान करने के बीच के बड़े अंतर को उजागर किया है।
युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता के राज्य मंत्री गौरव गौतम द्वारा दिए गए आधिकारिक जवाब के अनुसार:
* हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर कुल रजिस्ट्रेशन (अब तक): 14,63,428 उम्मीदवार (डेटा उपलब्ध)।
* कुल डिप्लॉयमेंट/पोर्टिंग: मात्र 1,13,914 उम्मीदवारों को पोर्टल के माध्यम से काम मिला या पोर्ट किया गया।
* इनमें से 97,051 पुराने (पोर्टेड) उम्मीदवार थे।
* केवल 16,863 नए (फ्रेश) उम्मीदवारों को नई नियुक्ति मिली।
यानी कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से फ्रेश प्लेसमेंट की दर सिर्फ लगभग 1.15% है, जबकि कुल प्लेसमेंट (पोर्टिंग सहित) भी मात्र 7.8% के आसपास है। यह आंकड़े HKRN पोर्टल की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
*हरियाणा के प्रत्येक जिलों में HKRN के तहत युवाओं के रजिस्ट्रेशन (2026 तक कुल)*

* हिसार : 1,46,545
* सोनीपत : 83,063
* रोहतक : 71,924
* पानीपत : 57,362
* सिरसा : 79,453
* कैथल : 82,043
* अंबाला : 55727
* भिवानी : 100244
* चरखी दादरी : 48060
* फरीदाबाद : 23723
* फतेहाबाद : 65483
* गुरुग्राम : 27477
* झज्जर : 54656
* जींद : 120718
* करनाल : 75758
* कुरुक्षेत्र : 51799
* महेंद्रगढ़ : 75183
* नूंह : 32562
* पलवल : 57192
* पंचकुला : 30312
* रेवाड़ी : 55699
* यमुनानगर : 68445
अन्य बिंदु जो विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार से पूछे :
* हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के तहत मासिक आधार पर कितने कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा मिली — जवाब में कहा गया कि यह मानव संसाधन विभाग द्वारा संचालित है, कोई स्पष्ट आंकड़े नहीं दिए।
* विभागवार, जिला-वार और मासिक डिप्लॉयमेंट — आंशिक विभागवार डेटा दिया गया, मासिक डेटा एनेक्सर में बताया गया।
आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि पूरे हरियाणा में हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत साल 2025 में केवल 958 युवाओं की नई भर्ती की गई है।
जिसमें साल 2025 में मात्र दिखावा के तौर पर युवा भर्ती किए गए
* कैथल : 14
* अंबाला : 32
* चरखी दादरी : 37
* फरीदाबाद : 57
* फतेहाबाद : 23
* गुरुग्राम : 176
* हिसार : 62
* झज्जर : 24
* जींद: 57
* करनाल : 15
* कुरुक्षेत्र: 52
* महेंद्रगढ़ : 11
* नूंह: 58
* पलवल : 63
* पंचकूला : 79
* पानीपत : 7
* रेवाड़ी : 35
* रोहतक : 25
* सिरसा : 61
* सोनीपत : 35
* यमुनानगर : 10
*हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा और अन्याय*
आदित्य सुरजेवाला ने कहा है कि लाखों युवा हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर रजिस्टर हैं, लेकिन वास्तविक नौकरियां मिलना बहुत कम है। यह सरकार के कौशल विकास और रोजगार सृजन के दावों पर सवाल उठाता है। उन्होंने हरियाणा के युवाओं और संविदा कर्मचारियों के हित में पारदर्शिता और बेहतर कार्यान्वयन की मांग की है। यह सवाल आदित्य सुरजेवाला की उस लगातार कोशिश का हिस्सा है जिसमें वे विधानसभा में युवा रोजगार, संविदा कर्मचारियों के अधिकार और सरकारी योजनाओं की असलियत उजागर करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!