करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की तरह पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह का भी भाजपा से हुआ मोहभंग!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की तरह पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह का भी भाजपा से हुआ मोहभंग!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद रहे कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने भी कांग्रेस में वापिस आने के बाद भाजपा पार्टी को लेकर कई खुलासे किए थे। कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने कई राजनीतिक मंचो से भाजपा की नीति के बारे में बताते हुए कहा था केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद मैं मंच पर नही बैठ सकता था। जबकि कांग्रेस मंच पर नेताओं सहित आम कार्यकर्ता भी बैठ सकता है। कांग्रेस से भाजपा संगठन में गए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा की सोच कांग्रेस के विपरीत है। पार्टी के नेता पंजाब मामले में उनसे परामर्श नहीं करते है। कैप्टन ने कहा भाजपा में सभी निर्णय दिल्ली में लिए जाते हैं और जमीनी नेताओं से परामर्श नहीं किया जाता। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास 60 साल का राजनीतिक अनुभव है, लेकिन मैं खुद को उन पर थोप नहीं सकता।’ इससे साफ होता है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता के भाजपा पार्टी जॉइन करने के बाद उनका क्या लेवल रह जाता है। भले ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र ने मोदी की तारीफ करते हुए कांग्रेस में जाने से इनकार किया है। लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस में वापिसी करने से पहले कुछ इसी तरह के बयान देते थे कि मैं कांग्रेस में शामिल नही होऊंगा। लेकिन उन्होंने अपने सांसद बेटे औऱ विधायक पत्नी के साथ कांग्रेस में वापसी की। इसी तरह देर सवेर कैप्टन अमरेंद्र सिंह भी पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की तरह भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!