Thursday, November 6, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

इनेलो का बढ़ता जनाधार/ कांग्रेस को अलविदा कहने वाले पूर्व मंत्री संपत सिंह कल थामेंगे इनैलो का दामन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इनेलो का बढ़ता जनाधार/ कांग्रेस को अलविदा कहने वाले पूर्व मंत्री संपत सिंह कल थामेंगे इनैलो का दामन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री संपत सिंह ने बीते दिनों पार्टी छोड़ दी है। अब वह इनेलो का दामने थामने वाले हैं। कल यानी 5 नवंबर को संपत सिंह इनेलो में शामिल होंगे। कल दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा की मौजूदगी में संपत सिंह इनेलो ज्वाइन करेंगे। बता दें छह बार विधायक रह चुके प्रो. संपत सिंह ने रविवार को कांग्रेस से अलविदा कह दिया था। इनके इस फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी में हलचल पैदा हो गई थी। संपत सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को त्यागपत्र भेजा था। संपत सिंह ने त्यागपत्र में कहा था कि उन्हें अब विश्वास नहीं रहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा की जनता का मजबूत प्रतिनिधित्व प्रदेश की राजनीति में कर सकती है। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के साथियों में शामिल रहे प्रो. संपत सिंह 8 अगस्त 2022 को दूसरी बार कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!