भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बडौली ने की भविष्यवाणी / कहा हरियाणा में कभी भी नही बनेगी कांग्रेस की सरकार*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बडौली ने की भविष्यवाणी / कहा हरियाणा में कभी भी नही बनेगी कांग्रेस की सरकार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद;- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस को ‘बीज न जमने वाली’ पार्टी करार दिया। कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार तीन बार बन चुकी है, वहां कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो जाता है।
उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद कांग्रेस का पनपना असंभव है। वह अर्बन एस्टेट में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस की ओर से विधायक दल (सीएलपी) नेता और प्रदेशाध्यक्ष के चयन पर बधाई दी, साथ ही टिप्पणी की कि यह फैसला बहुत संघर्ष के बाद लिया है।जनता जागरूक है और कांग्रेस में अभी भी आंतरिक कलह जारी है। उन्होंने कुमारी सैलजा के नाम पर चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि शेलजा अकेली नहीं हैं और भी कई नेता हैं। उन्होंने अशोक तंवर और उदयभान के संदर्भ में कांग्रेस की गुटबाजी पर सवाल उठाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस में परिवारवाद और आंतरिक कलह को उजागर करते हुए कहा कि जनता को यह सब स्पष्ट दिख रहा है की कांग्रेस में गुटबाजी कभी खत्म नही हो सकती।

