करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पीजीआई में भर्ती*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पीजीआई में भर्ती*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पीजीआई में भर्ती किया गया है। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पीजीआई में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल को चोट लगी है। पीजीआई चंडीगढ़ की तरफ से जारी मीडिया बुलेटिन में बताया गया कि प्रशासक गुलाब चंद कटारिया वीरवार दोपहर मामूली चोट लगने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय जी. गोनी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. रोहित मनोज के नेतृत्व में वरिष्ठ विशेषज्ञों की एक टीम ने उनकी जांच की। जांच के बाद उनकी हालत स्थिर पाई गई। अभी वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्द ही अपनी नियमित गतिविधियां फिर से शुरू करेंगे। पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल और उप निदेशक (प्रशासन) पंकज राय ने भी राज्यपाल कटारिया से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!