भारतीय रेलवे ने सभी ट्रेनों को पूर्व की तरह संचालित करने के आदेश किए जारी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भारतीय रेलवे ने सभी ट्रेनों को पूर्व की तरह संचालित करने के आदेश किए जारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- भारत पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम के बाद भारतीय रेलवे ने सभी ट्रेनों को पूर्व की तरह संचालित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम हो गया है। दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है।
भारतीय रेलवे ने भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते 34 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया था।

