करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया व्यवस्था परिवर्तन का काम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया व्यवस्था परिवर्तन का काम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने गत दिवस हरियाणा सिविल सचिवालय में अनेको मंत्रियों से चंडीगढ़ में मुलाकात की। गुर्जर ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, मंत्री विपुल गोयल, मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री कृष्ण बेदी व मंत्री महीपाल ढांडा से भेंट की। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि सभी मंत्रियों से अलग-अलग विषयों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ है। कंवरपाल ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी व भाजपा सरकार की हर नीति जन हित में है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनेकों ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!