केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा पूरे देशभर में टोल प्लाजा हो जाएंगे बंद/ लागू होगा इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा पूरे देशभर में टोल प्लाजा हो जाएंगे बंद/ लागू होगा इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि देश में नई इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन प्रणाली की शुरुआत हो चुकी है। प्रारंभिक चरण में इसे 10 स्थानों पर लागू किया गया है और अगले एक साल के भीतर इस प्रणाली को पूरे देश में विस्तारित कर दिया जाएगा।
गडकरी ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद पारंपरिक टोल प्लाजा वाला सिस्टम समाप्त हो जाएगा। “टोल के नाम पर आपको कोई नहीं रोकेगा। ‘इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन’ पूरे देश में एक साल के भीतर लागू हो जाएगा। गडकरी ने यह भी कहा कि फिलहाल देश भर में 10 लाख करोड़ रुपये की 4,500 राजमार्ग परियोजनाएं जारी हैं।
बता दें कि इसी साल अक्टूबर में केंद्र सरकार ने बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत दी थी। इस राहत के तहत कहा गया था कि अगर किसी वाहन में FASTag नहीं है, या वह काम नहीं कर रहा है, तो टोल प्लाजा पर नकद में दोगुना टैक्स देने के बजाय UPI से भुगतान करने पर केवल 1.25 गुना ही टोल टैक्स देना होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था। यह नई व्यवस्था 15 नवंबर से देशभर के टोल प्लाजा पर लागू हो चुकी है।

