राणा ओबराय राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, शरद पवार से बेहद नाराज कांग्रेस ने कहा / हमने 85 की उम्र में राज्यसभा पहुंचाया /परिसीमन पर पवार के रुख से भड़की कांग्रेस* ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर महा विकास अघाड़ी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। इस बार विवाद की वजह केंद्र सरकार का प्रस्तावित परिसीमन विधेयक है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने का ऐलान किया है। इस फैसले से कांग्रेस नाराज हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल को याद दिलाया है कि उसने शरद पवार को राज्यसभा भेजने के लिए अपनी सीट पर दावा छोड़ दिया था। ऐसे में अब बीजेपी सरकार के प्रस्तावित विधेयक का समर्थन करने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर NCP-SP के फैसले पर नाराजगी जताई। कांग्रेस ने पोस्ट में बताया कि मार्च 2026 में महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने थे। उस समय शरद पवार की पार्टी के पास विधानसभा में सिर्फ 10 विधायक थे, जबकि राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 36 वोटों की जरूरत थी। कांग्रेस के पास 16 विधायक थे, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के पास 20 विधायक थे। कांग्रेस ने दावा किया कि सुप्रिया सुले ने अपने पिता शरद पवार की उम्मीदवारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से समर्थन मांगा था। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट के समर्थन देने पर सहमति जताई। इसके बाद कांग्रेस ने राज्यसभा सीट पर अपना दावा छोड़ दिया। शिवसेना (UBT) ने भी शरद पवार का समर्थन किया और MVA ने सर्वसम्मति से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया। कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि जिस शरद पवार और उनकी पार्टी के लिए उसने अपनी सीट छोड़ी, वही अब परिसीमन के मुद्दे पर बीजेपी सरकार का समर्थन करने जा रहे हैं। *NCP-SP ने क्यों किया परिसीमन का समर्थन?* विवाद की शुरुआत NCP-SP नेता जितेंद्र आव्हाड के बयान से हुई। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि शरद पवार के साथ चर्चा के बाद पार्टी ने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने का फैसला किया है। आव्हाड के मुताबिक, परिसीमन एक संवैधानिक आवश्यकता है और पार्टी इस प्रक्रिया का समर्थन करेगी। उन्होंने साफ किया कि चर्चा का विषय पार्टी की राजनीतिक स्थिति नहीं, बल्कि परिसीमन का संवैधानिक पहलू था। *सुप्रिया सुले ने भी दिए थे समर्थन के संकेत* NCP-SP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले का रुख भी पिछले कुछ दिनों में नरम दिखाई दिया है 26 नवंबर को उन्होंने कहा था कि विधेयक के प्रावधानों को समझे बिना उसका विरोध करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि किसी कानून का विरोध सिर्फ इसलिए नहीं करना चाहिए। क्योंकि उसे मौजूदा सरकार लेकर आई है. पहले उसके प्रावधानों को समझना और देश के हित में सुझाव देना जरूरी है। लोकसभा की 850 सीटें करने का प्रस्ताव प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के तहत लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है. इसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें रखने की बात कही गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में NCP-SP का अलग रुख INDIA गठबंधन के लिए नई चुनौती बन सकता है। महाराष्ट्र में कांग्रेस की नाराजगी ने साफ कर दिया है कि परिसीमन का मुद्दा अब सिर्फ संसद तक सीमित नहीं है, बल्कि विपक्षी गठबंधन के भीतर भी राजनीतिक टकराव की वजह बन गया है।
राणा ओबराय राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, शरद पवार से बेहद नाराज कांग्रेस ने कहा / हमने 85 की उम्र में
Read More