कांग्रेस MLA निर्मल सिंह की शिकायत पर अंबाला निगम आयुक्त का तबादला!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस MLA निर्मल सिंह की शिकायत पर अंबाला निगम आयुक्त का तबादला!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- ट्रांसफर हुए अम्बाला निगमायुक्त का कार्यकाल विवादित माना जाता रहा है।अंबाला नगर निगम की मेयर बनने के बाद वह मेयर को कार्यालय तक उपलब्ध नहीं करा सके थे। ऐसे में अभी तक मेयर अन्य जगहों पर बैठकर अपना कार्य करती हैं। यह सिलसिला अभी भी जा रही है। इस पर भी निगमायुक्त की प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठे थे। चर्चित मामला शहर विधायक और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह से जुड़ा रहा।
विधायक निर्मल सिंह निगमायुक्त सचिन गुप्ता से विकास कार्यों की चर्चा करने उनके कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान निगमायुक्त ने अपनी कुर्सी पर बैठे बैठे ही विधायक से हाथ मिलाया। जबकि विधायक अपने स्थान पर खड़े थे। इस दौरान उन्होंने विधायक की तरफ भी नहीं देखा। विधायक निर्मल सिंह ने निगमायुक्त सचिन गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख दिया था। वहीं अंबाला नगर निगम में सैलजा सचदेवा के मेयर बनने के बाद वह उन्हें कार्यालय तक उपलब्ध नहीं करा सके थे। ऐसे में अभी तक मेयर अन्य कार्यालयों या पार्क में बैठकर अपना कार्य करती हैं। यह सिलसिला अभी भी जा रही है। इस पर भी निगमायुक्त की प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठे थे।

