Sunday, November 9, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री एवं शाहाबाद से दो बार विधायक रहे केएल शर्मा का निधन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री एवं शाहाबाद से दो बार विधायक रहे केएल शर्मा का निधन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शाहाबाद मारकंडा से दो बार विधायक व पूर्व राज्यमंत्री एवं शुगरफैड के पूर्व चेयरमैन रहे केएल शर्मा का निधन हो गया। पत्तों की मंडी, जिला लाहौर में 11 जनवरी, 1947 को जन्मे शर्मा का 7 नवंबर को पंचकूला में निधन हो गया। सनातन धर्मावलंबी शर्मा ने यहां कांवड़यात्रा का आरंभ किया, शिवमंदिर रामलीला कमेटी को लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचाया, भगवान परशुराम मंदिर को लोकप्रिय बनाने में उनका योगदान रहा। नगरपालिका का वर्तमान विशाल भवन उन्हीं के कार्यकाल में बना। दिवंगत शर्मा ने स्कूली शिक्षा शाहाबाद के खानेवाल खालसा और डीएवी स्कूल से प्राप्त की, स्नातक की उपाधि जीएमएन कॉलेज अंबाला से प्राप्त की। नीलम शर्मा उनकी धर्मपत्नी तथा पुण्यदीप पुत्र हैं, जो एक वरिष्ठ राजस्व अधिकारी हैं। विधायक रामकरण काला, नगरपालिका के पूर्व प्रधान हरीश कवातरा, प्रिंसीपल जोगिंद्र सिंह, डा. सुरेंद्र शर्मा, वर्तमान नपा प्रधान गुलशन कवातरा, सुदर्शन कक्कड़ आदि ने शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!