संगीता पालवा ने हरियाणा की असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी भर्ती परीक्षा में प्रथम स्थान किया हासिल*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
संगीता पालवा ने हरियाणा की असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी भर्ती परीक्षा में प्रथम स्थान किया हासिल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
संगीता पालवा ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) भर्ती परीक्षा में हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संगीता की सफलता मेहनत, लगन और लगातार संघर्ष की मिसाल है।
संगीता पालवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा भर्ती परीक्षा जुलाई में आयोजित हुई थी, जबकि मुख्य परीक्षा अगस्त में हुई। उन्होंने 18 तारीख को इंटरव्यू दिया और अगले दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिया गया। कुल 55 पदों पर हुई भर्ती में उनका चयन हुआ है। इंटरव्यू में उन्हें 57 अंक मिले।
उन्होंने बताया कि परीक्षा का सिलेबस काफी विस्तृत था, लेकिन उन्होंने हौसला बनाए रखते हुए मेहनत से तैयारी जारी रखी। इससे पहले वह हरियाणा और दिल्ली न्यायिक सेवा की परीक्षाओं में भी शामिल हुईं। राजस्थान न्यायिक सेवा की परीक्षा में वह आधे अंक से चूक गई थीं, जबकि उत्तराखंड न्यायिक सेवा की परीक्षा पास कर चुकी हैं।

