पैरोल खत्म होने के बाद सुनारिया जेल लौटे डेरा मुखी राम रहीम*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पैरोल खत्म होने के बाद सुनारिया जेल लौटे डेरा मुखी राम रहीम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 30 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद सुनारिया जेल लौट आएं। इस बार डेरा प्रमुख सिरसा डेर में भी दस दिन रुके है, जबकि बीस दिन वह यूपी के बरनावा आश्रम में रहे है।राम रहीम को लेकर दोपहर बाद ही जेल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। जेल प्रशासन को पहले ही मैसेज था कि शाम करीब पांच बजे राम रहीम जेल पहुंचेंगे। साध्वी यौन शोषण मामले में बीस साल की सजा काट रहे राम रहीम 29 जनवरी को तीस दिन की पैरोल पर गए थे।
पहली बार राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की अनुमति मिली थी और इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा में सिरसा गए और करीब दस दिन तक वहां पर रहें है। इसके अलावा राम रहीम बरनावा आश्रम रहें है।शुक्रवार शाम को राम रहीम गाडियों के काफिले के साथ सुनारियां स्थित जेल पहुंचे। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम कर रखे थे।