Friday, October 18, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

नायब सैनी ने हरियाणा सिविल सचिवालय में संभाला CM का कार्यभार/ मंत्रियों को अलाट हुए कार्यालय*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नायब सैनी ने हरियाणा सिविल सचिवालय में संभाला CM का कार्यभार/ मंत्रियों को अलाट हुए कार्यालय*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बीते कल संपन्न हो गया. नायब सैनी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। साथ में 11 विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 2 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ दिलाई गई। वहीं आज शुक्रवार को नायब सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में CM का कार्यभार संभाल लिया है। इसके पहले सचिवालय में सीएम सैनी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।हरियाणा में मंत्रियों को कार्यालय बांटे गए

हरियाणा सिविल सचिवालय में सीएम के कार्यभार संभालने के साथ ही सभी मंत्रियों को उनके कार्यालय भी बांट दिये गए हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज का कार्यालय सचिवालय में 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 32 में होगा। वहीं कृष्ण लाल पंवार का कार्यालय कमरा नंबर 34 में होगा। राव नरबीर का कार्यालय कमरा नंबर 39 में होगा। जबकि महिपाल ढांडा का कार्यालय सचिवालय में 5वें फ्लोर पर कमरा नंबर 42 में होगा। विपुल गोयल का कार्यालय 8वें फ्लोर पर 49 नंबर कमरा में होगा।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का कार्यालय 5वें फ्लोर पर 40 नंबर कमरे में होगा। श्याम सिंह राणा का कार्यालय 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 47 में होगा। रणवीर सिंह गंगवा का कार्यालय 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 43A में होगा। कृष्ण कुमार बेदी का कार्यालय 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 24 में होगा। श्रुति चौधरी का कार्यालय 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 31 में होगा। आरती राव का कार्यालय 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 43C में होगा। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर का कार्यालय 9वे फ्लोर पर कमरा नंबर 30 में होगा। जबकि गौरव गौ कार्यालय 5वें फ्लोर पर 47 नंबर कमरे में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!