Sunday, September 29, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

भाजपा नेतृत्व ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को कुचलते हुए किया महत्त्वहीन!/ इनेलो तथा कांग्रेस से आये नेताओं को सरकारी उच्च पदों पर बैठाकर दिया महत्व! / मजे लेकर प्रवासियों ने चुनाव के एन मौके पर भाजपा को दिखाया ठेंगा!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा नेतृत्व ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को कुचलते हुए किया महत्त्वहीन!/ इनेलो तथा कांग्रेस से आये नेताओं को सरकारी उच्च पदों पर बैठाकर दिया महत्व! / मजे लेकर प्रवासियों ने चुनाव के एन मौके पर भाजपा को दिखाया ठेंगा!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आज हरियाणा के जिन बागियों पर भाजपा ने कार्यवाही करते हुए निष्कासित किया है। उनमें अधिकतर नेता प्रवासी थे, अर्थात दूसरे दलों से भाजपा में आये हुए थे। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता तो अपमान सहने के बावजूद भी पार्टी के साथ चिपका हुआ है। हरियाणा भाजपा के दशकों पुराने कार्यकर्ता चीखते रह गए गए की पुराने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देकर सरकार या संगठन में एडजेस्ट करो। लेकिन सरकार औऱ संगठन पर जूं तक नही रेंगी। इसके विपरीत आदित्य देवीलाल चौटाला चेयरमैन, सरदार गुरिंदर सिंह धमीजा चेयरमैन, रणजीत सिंह मिनिस्टर जैसे अनेको प्रवासीयो को सरकार में मनोनीत किया। यही सब सरकारी मजे लूटकर दूसरे दलों में भाग गए। आज हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के कई बागी आजाद तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेतृत्व ने बागियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पार्टी की खिलाफ जाकर चुनाव लड़ रहे आठ कार्यकर्ताओं को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। इनमें रणजीत सिंह चौटाला का भी नाम शामिल है। सभी को छह साल के लिए पार्टी से निकाला गया है। सब कुछ लूटने के बाद भाजपा सिर्फ फार्मेलटी कर रही है। बागियों को तो इसकी कोई परवाह ही नही है।
जिनको निष्कासित किया गया है उनमें लाडवा से संदीप गर्ग, अंसध से जिलेराम शर्मा, गन्नौर से देवेंद्र कादयान, सफीदो से बच्चन सिंह आर्य, रानिया से रणजीत सिंह चौटाला, महम से राधा अहलावत, गुरुग्राम से नवीन गोयल और हथीन से केहरसिंह रावत प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!