चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

पांच राज्यों मे हुए चुनाव एग्जिट पोल नतीजों के अनुसार कांग्रेस को बढ़त और भाजपा को घटत के संकेत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
पांच राज्यों मे हुए चुनाव एग्जिट पोल नतीजों के अनुसार कांग्रेस को बढ़त और भाजपा को घटत के संकेत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :- लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल 5 राज्यों में मतदान संपन्न हो गया है। आज राजस्थान और तेलंगाना में वोटिंग समाप्त हो गई। वोटिंग खत्म होते ही पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के संभावित नतीजे सामने आने लगे हैं। जानिए किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है और किसकी कुर्सी जा रही है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों और मिजोरम की 40 सीटों के लिए 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 12 नवंबर 18 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। आज तेलंगाना की 119 सीटों और राजस्थान की 199 सीटों पर में वोटिंग हुई है। हालांकि जनता का अंतिम फैसला 11 दिसंबर को ही सामने आएगा क्योंकि इसी दिन पांचों राज्यों में वोटों की गिनती होनी है।

मध्य प्रदेश
इंडिया टुडे-एक्सिस माय
-कांग्रेस को 104 से 122 सीटें मिलने का अनुमान।
-बीजेपी को 102-120 सीटें मिलने की संभावना।
-एबीपी, लोकनीति और सीएसडीएस के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 126 जबकि बीजेपी को 94 सीटें का मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य को भी 10 सीटें मिल सकती हैं।
-जीन्यूज एग्जिट पोल के अनुसार, मध्यप्रदेश में बीजेपी को 112, कांग्रेस को 109, बीएसपी को एक, जबकि अन्य को 8 सीटें हासिल हो सकती हैं।
टाइम्स नाउ- सीएनएक्स
बीजेपी को 126 सीटें, कांग्रेस को 89 सीटें, बीएसपी को 6 सीटें व अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान।

छत्तीसगढ़
टाइम्स नाउ और सीएनक्स के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को बहुमत के लिए जरूरी 46 सीटें मिलती दिख रही हैं। भाजपा को 46, कांग्रेस को 35 सीटें, बसपा-जेसीसी को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं न्यूज 24 के अनुसार यहां कांग्रेस को बहुमत मिल सकता है। यहां कांग्रेस को 45 से 51 सीटें मिलने का दावा किया गया है। न्यूज नेशन के सर्वे में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हार बताई जा रही है। बीजेपी को 38-42, कांग्रेस को 40-44, जेसीसी को 4-8 और अन्य को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान हैं।
राजस्थान
टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में भाजपा को 85, कांग्रेस को    105 और अन्यों को 9 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके मुताबिक वहां वसुंधरा सरकार की छुट्टी होने की संभावना है। आजतक एक्सिस के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है। चैनल के मुताबिक राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों में से 119 से 141 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान। वहीं बीजेपी को 55-72 सीटें मिलने का अनुमान है. 4-11 सीटे अन्य के खाते में जा सकती है।
तेलंगाना
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के मुताबिक तेलंगाना में एक बार फिर चंद्रशेखर राव की सरकार बन रही है। एग्जिट पोल में टीआरएस को 66, बीजेपी को 7, कांग्रेस को 37 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान है।

मिजोरम
रिपब्लिक-सीवोटर की एग्जिट पोल
कांग्रेस     14-18
मिजो नेशनलिस्ट फ्रंट    16-20
जोरम पीपल्स मूवमेंट    3-7
जेडपीएम के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  जोरमथांगा ललथनहवला को कड़ी चुनौती देते दिखे।  चुनावी पंडितों की मानें तो भाजपा भले ही यहां चुनाव ना जीते मगर किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!