Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*आप पार्टी की लिए बड़ी राहत, आप पार्टी के सांसद संजय सिंह को मिली जमानत*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*आप पार्टी की लिए बड़ी राहत, आप पार्टी के सांसद संजय सिंह को मिली जमानत*

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच दिल्ली से अब एक बड़ी खबर सामने आई है। इसी शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिह को जमानत मिल गई है। संजय सिह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिह को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज शराब घोटाले में संजय सिंह की जमानत याचिका और ED की गिरफ्तारी के खिलाफ चुनौती पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान हैरानी की बात ये रही कि, ED ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया है।
*ईडी ने क्या कहा!*
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में आप नेता संजय सिंह की जमानत पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ED से पूछा है कि संजय सिंह 6 महीने से जेल में बन्द हैं। जांच एजेंसी बताए कि उनको आगे भी जेल में रखने की क्या जरूरत है? वहीं ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसे दिल्ली शराब नीति मामले में AAP नेता संजय सिंह को जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दे दी।
*4 अक्टूबर 2022 को संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई*
शराब घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए ED की टीम 4 अक्टूबर 2022 को सुबह संजय सिंह के घर पहुंची थी और लंबी छापेमारी की थी। इस दौरान संजय सिंह से पूछताक्ष की गई। इसके बाद शाम तक खबर आ गई कि ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। मालूम रहे कि, इसी मामले में पहले से ही आप नेता और पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं और अब सीएम केजरीवाल भी इस मामले में तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। बता दें कि, सीबीआई ने सिसोदिया को शराब घोटाले में 26 फरवरी को करीब 8 घंटे की पूछताक्ष के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने सिसोदिया को इस मामले में नौ मार्च को गिरफ्तार किया। सिसोदिया को अब तक जमानत नहीं मिल पाई है। सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट का भी रुख कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!