Thursday, September 12, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

*ठंड और कोहरे के प्रकोप के चलते 14 फ्लाइट्स रद्द, 19 ने देरी से भरी उड़ान*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*ठंड और कोहरे के प्रकोप के चलते 14 फ्लाइट्स रद्द, 19 ने देरी से भरी उड़ान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- ठंड और कोहरे के प्रकोप के चलते ट्रेनें और उड़ानें काफी प्रभावित होने का सिलसिला लगातार जारी है। खराब मौसम और घने कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 14 फ्लाइट्स रद्द रहीं। वहीं, 19 उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भरीं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि सुबह के समय विजिबिलिटी 60 मीटर होने के कारण सुबह नौ बजे तक की सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इसके कुछ देर बाद उड़ानों का संचालन शुरू हो सका। नई दिल्ली से चंडीगढ़ शताब्दी और वंदे भारत निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से पहुंची। चंडीगढ़-सहारनपुर लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे लेट पहुंचीं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ट्रेन भी चार घंटे की देरी से आई। सड़कों पर भी कोहरे के कारण ट्रैफिक रेंगता रहा।
ये उड़ानें रद्द रहीं
6ई2177 दिल्ली
6ई5261 मुंबई
6ई867 हैदराबाद
यूके 668 दिल्ली
6ई146 लखनऊ
6ई971 चेन्नई
6ई6634 बंगलूरू
6ई112 अहमदाबाद
6ई2195 दिल्ली
6ई242 पुणे
6ई6633 बंगलूरू
6ई6375 अहमदाबाद
6ई108 हैदराबाद
6ई6552 लखनऊ
यह उड़ानें रहीं लेट
यूके 654 मुबंई 2 घंटे 40 मिनट
6ई6056 गोवा 1 घंटे 40 मिनट
यूके 656 बंगलूरू 1 घंटे 15 मिनट
यूके 663 मुबंई 2 घंटे 6 मिनट
6ई7742 गोवा 3 घंटे 12 मिनट
कई उड़ानें दो से तीन घंटे जबकि कुछ 20 से 25 मिनट देरी से उड़ीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!