Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने पदोन्नति में 20% आरक्षण देने पर हरियाणा अनुसूचित जाति ने शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का किया आभार व्यक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने पदोन्नति में 20% आरक्षण देने पर हरियाणा अनुसूचित जाति ने शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का किया आभार व्यक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार ने ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के सभी कैडर में अनुसूचित जाति (एससी) के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने अपने पदाधिकारियों के शिक्षा मंत्री कंवर पाल का आभार जताया।
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ
के राज्य प्रधान दिनेश कुमार निंबाड़िया के नेतृत्व में संघ पदाधिकारी चंडीगढ़ शिक्षा मंत्री कंवर पाल के निवास पर पहुंचे। लगभग 20 साल पुरानी मांग पूरी होने पर यहां उन्होंने शिक्षा मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर आभार जताया। संघ के राज्य प्रधान दिनेश कुमार निंबाड़िया और राज्य महासचिव चंद्र मोहन ग्रोवर ने बताया कि इस मांग को पूरा करवाने के लिए विभिन्न संगठन 20 साल से प्रयास कर रहे थे। इस मांग को पूरा कराने में शिक्षा मंत्री का अहम योगदान है। इन्होंने उनकी आवाज को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व समक्ष रखकर उनका समर्थन किया। जिसके चलते उनके 20 सालों के प्रयासों की मेहनत रंग लाई। पिछली सरकारों के सामने यह मांग मजबूती से रखी गई लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा नरवाना रैली में की थी और यह कहा था कि यह मांग जायज है और यह इन्हें मिलना चाहिए। गत मानसून सत्र में मुख्यमंत्री ने यह बिल विधानसभा में पारित करवा दिया था। अब इसकी नोटिफिकेशन भी जारी करवा दी है। इससे हरियाणा एससी वर्ग में खुशी की लहर है।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग के लोगों के हित के लिए रोजाना नई नई योजनाएं ला रहे है। सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखकर योजनाएं बनाई जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों के सभी कैडर में अनुसूचित जाति (एससी) के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने का निर्णय लेकर दलित समाज की लंबे समय से ही जा रही मांग को पूरा किया है। मनोहर सरकार ने ऐसा करके ऐतिहासिक निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए यह बहुत बड़ा तोहफा दिया है।
इस मौके पर राज्य प्रधान डॉ दिनेश कुमार निबडिया,राज्य महासचिव चंद्र मोहन ग्रोवर,राज्य उप प्रधान खजान सिंह बड़बर,राजेश पेटवाड़,दलबीर राठी,सतपाल,जगदीश चहल,जिला प्रधान रोहतक, डॉ हरि निवास राजपाल बोस्ती,ओम प्रकाश सरोहा,शमशेर दहिया,बीरबल सिंह,प्रेम पाल सिंह चंदेल, जय कृष्ण,विजेंद्र कुमार, रोहताश,सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!