Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा लम्बे समय से किया जा रहा प्रयास होगा सफल, चंडीगढ़ प्रशासन हरियाणा को अलग विधानसभा बनाने के लिए जगह देने को तैयार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा लम्बे समय से किया जा रहा प्रयास होगा सफल, चंडीगढ़ प्रशासन हरियाणा को अलग विधानसभा बनाने के लिए जगह देने को तैयार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा लम्बे समय से किया जा रहा प्रयास सफल होता दिखाई दे रहा है। अब चंडीगढ़ प्रशासन हरियाणा को अलग विधानसभा बनाने के लिए जगह देने को तैयार हो गया है। हरियाणा विधानसभा के लिए अलग जगह मिलना लगभग तय हो चुका है। कानूनी कार्यवाही के बाद कलाग्राम के पास विधानसभा बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन दी जाएगी। इसके बदले में हरियाणा सरकार IT पार्क के साथ लगती 12 एकड़ जमीन चंडीगढ़ को देगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार DC चंडीगढ़ विनय प्रताप के अनुसार अब सिर्फ दस्तावेजों का आदान-प्रदान होना बाकी है जोकि कुछ हफ्ते में हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!