Sunday, September 15, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा CM खट्टर ने कहा भाजपा सरकार की हर नीति जनहितैषी, घर बैठे लोगो को मिल रहा है लाभ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा CM खट्टर ने कहा भाजपा सरकार की हर नीति जनहितैषी, घर बैठे लोगो को मिल रहा है लाभ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार की हर नीति जनहितैषी है। प्रदेश व केंद्र की मोदी सरकार ने अनेको ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है, लोगों को ऑनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक मिले। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाले महाजनसंपर्क अभियान को लेकर यमुनानगर के जगाधरी में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा बुलाई गई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों से फीडबैक लेने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने जनता के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई जिनकी सराहना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र के नेताओं ने की है। दूसरे प्रदेशों ने भी हमारी योजनाओं को लागू किया है। हालांकि किसी भी योजना को शुरू करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बाद में सब कुछ ठीक-ठाक हो जाता है। अगर उनमें कुछ त्रुटियां रही तो वो हमने ठीक की है। आज की बैठक में मुख्यमंत्री ने नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी केंद्र व प्रदेश की योजनाओं के बारे में फीड बैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने ई-टैंडरिंग पर भी अपने विचार रखें। सीएम ने कहा कि नए-नए काम में असमंजस की स्थिति बनना आम बात है। पंचायतों ने जब इसे समझा तो इस प्रक्रिया के तहत काम करना शुरू कर दिया। हमारी सरकार ने पंचायतों के प्रस्ताव पर भी ध्यान दिया और उनकी मांगों को पूरा किया है।
आष्युमान भारत बहुत बड़ी योजना है और देश में करोड़ों लोग इसका लाभ ले रहे हैं। इसी योजना के समानांतर हमारी सरकार ने चिरायु कार्ड योजना बनाई और प्रदेश के गरीबों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज कराने की सुविधा दी है। सीएम ने कहा कि मैने खुद कार्यक्रमों में लाभार्थियों से इन योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया है जिसकी लोगों ने सराहना की है। जहां सुधार की जरूरत थी वहां हमने सुधार किए। प्रदेश के साढ़े 15 लाख परिवारों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। चिरायु कार्ड के लिए हमारी सरकार ने 500 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति पात्र हैं उसे सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य मिलना चाहिए। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे लोगों के सहायक के रूप में उनकी सहायता करें। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं है। आज किसानों का पैसा डीबीटी के जरिए सीधे उनके खाते में आ रहे हैं। भाजपा शासनकाल में किसान खुशहाल हैं। अपने जनसंवाद कार्यक्रमों का भी सीएम ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याएं बता रहे हैं उनका प्राथमिकता से हल भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मंत्री, विधायक, पदाधिकारी भी सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों से बातचीत करें और उन्हें विश्वास दिलाए कि भाजपा सरकार ही लोगों के हितों के लिए काम करने वाली सरकार है।
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि हम कल्याणकारी विकास और मजबूत संगठन के दम पर केंद्र और प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाएंगे। मोदी सरकार ने 9 साल में देश को तरक्की की राह दिखाई है। केंद्र की योजनाओं का सभी वर्गों को समान रूप से लाभ मिल रहा है। हमसे अच्छी व्यवस्था पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। हम इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और अर्थव्यवस्था में बहुत आगे हैं। भारत को मजबूत बनाने का काम मोदी सरकार ने किया। मोदी सरकार के 9 साल 30 मई को पूरे हो रहे हैं। जून महीने में महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें हम सभी का दायित्व है कि घर-घर जाकर जनता को और सरकार की योजनाओं के लाभर्थियों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताएं। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ द्वारा यमुनानगर में बुलाई गई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बिप्लब देब ने कांग्रेस पार्टी पर भी तंज कसे और कहा कि वे अभी तक अपना संगठन भी खड़ा नहीं कर पाए हैं और हमारे पास लाखों में समर्पित कार्यकर्ता हैं।
बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा की नीतियां युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की है। यही कारण है कि केंद्र में मोदी सरकार ने 9 सालों में अनेकों योजनाएं बनाई जिस कारण हमारे युवा अब रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं। धारा-370 ,राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर कानून मोदी ने बनाकर दिखाया है। अब कार्यकर्ताओं की बारी हैं कि वे हरियाणा और केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनाएं और यह तभी संभव होगा जब हम योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने में कामयाब होंगे।
प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस को केवल भ्रष्टाचार के लिए याद किया जाता है। कांग्रेस के शासनकाल में नौकरियां योग्यता के आधार पर नहीं दी जाती थी, जबकि बिना पर्ची और बिना खर्ची के मनोहर सरकार ने 1 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरियां दी है, और अगले 6 महीनों में 60 हजार से अधिक नौकरियां देने का खुद मुख्यमंत्री ने एलान किया है। हरियाणा में पारदर्शी तरीके से सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर काम किया जा रहा है। बिप्लब देब ने दावा करते हुए कहा कि 2024 में कार्यकर्ताओं और जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर केंद्र और हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस के पास कोई संगठन नहीं है और ना ही उनके पास समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा के पास समर्पित कार्यर्ताकर्ताओं और विकासपरक योजनाओं तथा ईमानदारी से किए गए कार्य हैं जिन्हें लेकर हमें जनता के बीच जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!