Sunday, September 15, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

डिन्नर डिप्लोमेसी में हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा को मिली कामयाबी, हरियाणा भाजपा के 4 सांसदों के पहुँचने से भाजपा में खलबली, नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
डिन्नर डिप्लोमेसी में हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा को मिली कामयाबी, हरियाणा भाजपा के 4 सांसदों के पहुँचने से भाजपा में खलबली, नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- राजनीति में नेता लोग शतरंज की तरह गोटिया फेंकते रहते हैं खास बात यह है कई नेता इन गोटियों में फंस जाते हैं और कई नेता मात देकर निकल जाते हैं। गत सप्ताह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेसी नेताओं के साथ-साथ दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी भाग लिया। खास बात यह है कि हरियाणा से सिर्फ 4 भाजपा सांसदों ने ही डिन्नर पार्टी में भाग लिया। पूर्व कांग्रेसी यह चारो भाजपा सांसद कभी पूर्व CM हुड्डा के काफी नजदीक रहे है। सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक तथा भिवानी महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह भूपेंद्र हुड्डा सरकार में CPS भी रहे है। हिसार सांसद बृजेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के पुत्र है और यह हुड्डा के भतीजे भी लगते है। पहले इन दोनों परिवारों में राजनीतिक मतभेद थे परन्तु आजकल नजारा कुछ औऱ ही है। यदि बात राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की करें तो पूरा हरियाणा जानता है कि पूर्व मंत्री विनोद शर्मा और हुड्डा के कितने नजदीकी सम्बंध है। उक्त सभी के हुड्डा द्वारा आयोजित डिन्नर पार्टी में जाने से भाजपा आलाकमान में खलबली मची हुई है। राजनीति के माहिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा कभी भाजपा को झटका देते हुए इन चारों को कांग्रेस में शामिल करके लोकसभा का उम्मीदवार न बना दें। राजनीतिक विश्लेषक इस डिन्नर घटनाक्रम को हल्के में नही लेते उनका मानना है की यह भविष्य के राजनीति के संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!