करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

राष्ट्रपति मुर्मू के चंडीगढ आगमन कार्यक्रम से पंजाब मुख्यमंत्री मान ने बनाई दूरी! कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने प्रेसिडेंट मुर्मू का किया स्वागत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राष्ट्रपति मुर्मू के चंडीगढ आगमन कार्यक्रम से पंजाब मुख्यमंत्री मान ने बनाई दूरी! कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने प्रेसिडेंट मुर्मू का किया स्वागत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वेलकम से इस बार भी दूरी बनाए रखी। राष्ट्रपति हरियाणा के जिला कुरूक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के बाद चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने फूलों को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया, लेकिन CM पंजाब भगवंत मान यहां से भी नदारद रहे। राष्ट्रपति के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही CM पंजाब भगवंत मान गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए वहां निकल गए। लेकिन पंजाब सरकार की ओर से CM मान द्वारा राष्ट्रपति को रिसीव कर उनके वेलकम के लिए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को भेजा गया है। मंत्री मीत हेयर के साथ पंजाब सरकार के 2 अन्य मंत्री भी मौजूद हैं। लेकिन ऑफिशियल तौर पर गुरमीत सिंह मीत हेयर हरियाणा राजभवन पहुंचे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा CM मान को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के संबंध में आमंत्रित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!